Connect with us

उत्तराखंड

*घर के आंगन में खेल रहे बच्चे को गुलदार ने मार डाला, लोगों में दहशत*

टिहरी। यहां प्रतापनगर ब्लॉक के भदूरा पट्टी के भरपूरिया गांव में गुलदार ने एक तीन साल के मासूम बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। मासूम परिवार का इकलौता चिराग था। इस घटना से आस-पास के गांवों में दहशत बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार भरपूरिया गांव निवासी सुखदेव सिंह पंवार का तीन साल का बेटा आरव देर शाम अपनी मां धर्मा देवी के साथ घर के आंगन में खेल रहा था। इस बीच आरव की मां लाइट जलाने के लिए घर के अंदर गई। इतने देर में गुलदार ने तीन साल के मासूम बच्चे को आंगन से उठाकर खेतों में पटक डाला। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर मां और पड़ोस के लोग बाहर आए। बच्चा वहां दिखाई नहीं दिया।

काफी ढूंढ-खोज के बाद बच्चा घर से 50 मीटर दूर धान के खेतों के बीच रोते हुए मिला। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव लेकर पहुंचे। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। वन रेंज अधिकारी मुकेश डिमरी, थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि देर शाम  भरपूरिया गांव से गुलदार के हमले की सूचना मिली थी। टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो रही थी कि परिजन घायल अवस्था में बच्चे को उपचार के लिए लंबगांव अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर से उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की गर्दन पर कई घाव थे।

More in उत्तराखंड

Trending News