उत्तराखंड
*राज्यपाल गुरमीत सिंह का नैनीताल में ग्रीष्मकालीन प्रवास शुरू, हुआ भव्य स्वागत*
नैनीताल। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह शनिवार को अपने ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए राजभवन नैनीताल पहुंचे। उनके आगमन पर राजभवन पर भव्य गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
राजभवन में राज्यपाल का स्वागत करते हुए कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, नैनीताल के जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी.एन. मीणा समेत अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
इस अवसर पर राज्यपाल ने अधिकारियों से मंडल एवं जिले के विकास कार्यों की प्रगति और कानून-व्यवस्था की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने राज्यपाल को विभिन्न विकास परियोजनाओं और प्रशासनिक पहल के बारे में बताया।
राज्यपाल गुरमीत सिंह का यह ग्रीष्मकालीन प्रवास आगामी दिनों में नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में विकास एवं प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।







