उत्तराखंड
युवाओं के लिए सुनहरा मौका, भारतीय नौसेना में निकली भर्तियां
भारतीय नौसेना ने ट्रेड्समैन के विभिन्न पदों के लिए 01/2022 भर्ती की अधिसूचना जारी की है। जो युवा नौ सेना में अपना करियर संवारना चाहता है। उन युवाओं के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। नेवी ट्रेड्समैन 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे है। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज के साथ ही उम्र 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यार्थी 22 फरवरी से 20 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नौसेना भर्ती परीक्षा से संबंधित संपूर्ण जानकारी जैसे व्यापार की जानकारी, व्यापार के अनुसार पद, पाठ्यक्रम की जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट में जाकर प्राप्त कर सकते हैं।







