Connect with us

उत्तराखंड

*मॉर्निंग वॉक पर निकली युवती को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत*

हल्द्वानी। मॉर्निग वॉक पर निकली युवती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे उपचार के लिए एसटीएच ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से ग्राम बुंदी धारचूला निवासी 25 वर्षीय आशा बुधियाल पुत्री हयान सिंह बुधियाल यहां लामाचौड़ में किराए के मकान में रहती थी और  एमबीपीजी कॉलेज में पढ़ाई करती थी। बताया जाता है कि मंगलवार की प्रातः करीब 5.30 बजे वह मॉर्निग वॉक के लिए निकली।
इस बीच कमलुवागांजा के पास अनिय‌ंत्रित गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे आशा बुरी तरह घायल हो गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Ad

More in उत्तराखंड