Connect with us

उत्तराखंड

*युवती की हत्या कर यहां फेंका शव, पुलिस शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी*

देहरादून। प्रदेश की राजधानी से सनसनी खेज घटना सामने आ रही है। यहां युवती की निर्मम हत्या की गई है। उसका शव सड़क किनारे बरामद हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार थानों मार्ग के पास एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है। सिर पर चोट के निशान मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती की उम्र 25 से तीस साल के बीच है। पुलिस शिनाख्त में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार युवती बाहर की रहने वाली बताई जा रही है।

More in उत्तराखंड

Trending News