उत्तराखंड
*उत्तराखंड में इस विभाग के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा*
उत्तराखंड में शासन ने कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में 13 कार्मिकों की पदोन्नति हुई है। जिनमें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, संवीक्षक से अनुवादक, प्रधान सहायक से प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक के पद पर कार्मिकों की पदोन्नति हुई है।
उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) द्वारा कार्मिकों की पदोन्नति पर महानिदेशक, सूचना का आभार जताया गया है। संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह बुदियाल ने कहा कि यह अवसर सभी कार्मिकों के लिए उत्साह एवं खुशी का है।
श्री बुदियाल द्वारा सभी कार्मिकों को बधाई एवं शुभाकामनाएं दी गई है। संघ के महामंत्री सुरेश चन्द्र भट्ट ने महानिदेशक, सूचना, अपर निदेशक, सूचना, संयुक्त निदेशक एवं अन्य विभागीय उच्चाधिकारियों का आभार जताया है।
श्री भट्ट ने कहा कि पदोन्नत हुए कार्मिक विभागीय हित एवं राज्य सरकार के प्रचार-प्रसार में अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। संघ के उपाध्यक्ष प्रशांत रावत एवं संघ के अन्य पदाधिकारियों ने भी महानिदेशक, सूचना सहित सभी उच्चाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।







