देश
पूर्व इंटेलिजेंस ब्यूरो अधिकारी पर 17 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप
देश में लगातर दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इधर दिल्ली से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 60 साल के अधिकारी पर नाबालिग से दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सूत्रों के अनुसार एक 60 वर्षीय पूर्व इंटेलिजेंस ब्यूरो अधिकारी पर 17 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप है।
बताया जा रहा कि पीड़िता के पिता अपनी बेटी को नौकरी दिलाने के लिए छोड़ गए थे। आरोपी नाबालिग को होटल में ले गया। जहां उसने नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







