Connect with us

उत्तराखंड

*अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ने चलाया अभियान, इस इलाके में हटाया अतिक्रमण*

हल्द्वानी। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बाद हल्द्वानी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी बाबू लाल के निर्देश पर वन विभाग ने गौलापार स्थित कालूखेड़ा कक्ष संख्या 1 एवं गाड़खरक बीट एवं अन्य वन क्षेत्रों में किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई की है। टीम ने लगभग 7 एकड़ वन भूमि  को अतिक्रमण मुक्त कराया है।

अतिक्रमण मुक्त वन भूमि पर हल्द्वानी वन प्रभाग द्वारा 1500 विभिन्न प्रकार के वृक्षों का रोपण  किया गया है। उप प्रभागीय वनाधिकारी, नंधौर/शारदा,  ममता चंद ने बताया कि यह कार्यवाही उच्च न्यायालय के आदेश एवं प्रभागीय वनाधिकारी बाबूलाल द्वारा दिए गए दिशा- निर्देशों के क्रम में की गई है। आगे भी अतिक्रमण के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रहेगी।

वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नही जाएगा। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में उप प्रभागीय वनाधिकारी, नंधौर/शारदा ममता चंद,   प्रशिक्षु वन क्षेत्राधिकारी, जौलासाल एवं डाण्डा अजय लिंग्वाल,  वन क्षेत्राधिकारी छकाता सुनील शर्मा, कैलाश  गुडवन्त और भारी संख्या में हल्द्वानी वन प्रभाग की टीम दल बल के साथ मौजूद रही।

More in उत्तराखंड

Trending News