Connect with us

उत्तराखंड

*इस वजह से गंगा में डुबोकर की गई थी बालक की हत्या, आरोपी मौसी गिरफ्तार*

हरिद्वार। हरकी पैड़ी गंगा घाट पर मौसी ने 7 साल के मासूम लड़के को गंगा नदी में डुबाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्यारोपी मौसी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में हत्या के कारणों की चौंकाने वाली वजह सामने आई है।

ब्लड कैंसर से जूझ रहे सात साल के रवि को उसकी मौसी सुधा ने चमत्कार की आस में करीब पांच मिनट तक गंगा में डुबकियां लगावा दीं। बुधवार दोपहर हरकी पैडी पर हुई इस घटना को यात्रियों के चिल्लाने पर कुछ लोगों ने बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं घटना के बाद तीनों की यात्रियों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बच्चे को डुबाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पूछताछ में रवि के पिता राजकुमार सैनी निवासी सोनिया विहार दिल्ली ने बताया कि वो फूल बेचने का काम करता है। उसके तीन बच्चे हैं। रवि को ब्लड कैंसर था, उसका ईलाज दिल्ली में चल रहा था। चार दिन पहले उसे एम्स अस्पताल ले गए थे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें बच्चे की हालत को देखते हुए घर जाने की सलाह दी थी। इसके बाद वो बच्चे को हरिद्वार ले आए। यहां उनकी पत्नी शांति और शांति की बहन सुधा कार से हरिद्वार पहुंचे थे। चम्तकार की आस में तीनों हरकी पैडी ब्रहमकुंड पहुंचे और यहां बच्चे को डुबकी लगाई। हालांकि इनका कहना ये भी है कि बच्चे की मौत पहले ही हो चुकी थी।

More in उत्तराखंड

Trending News