Connect with us

उत्तराखंड

*भवाली में दर्जनों महिलाओं ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता, दायित्व भी सौंपे*

Ad

नैनीताल: भवाली कांग्रेस कार्यालय में महिला जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से बीना पांडे और सुनीता शाही को जिला उपाध्यक्ष, अनीता आर्य को जिला सचिव, सुरुचि आर्य को नगर महिला कांग्रेस महामंत्री, कुमारी रचना को नगर उपाध्यक्ष, बबीता को नगर महिला कांग्रेस उपसचिव, और माया देवी को नगर सचिव के रूप में मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मातृशक्ति का स्वागत किया और उन्हें पार्टी में विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपने पर खुशी व्यक्त की। महिला जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने सभी नई पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम ने महिला कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड