उत्तराखंड
अल्ट्रासाउंड के बाद रिर्पोट लेने पहुंची युवती से डॉक्टर ने की छेड़छाड़, डॉक्टर गिरफ्तार
देहरादून के एक अस्पताल में इलाज कराने आई युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि डॉक्टर उसे अपने साथ कमरे में ले गए। वहां उसने उससे छेड़छाड़ की। युवती ने इसका विरोध किया तो उसने डांटकर भगा दिया।
इधर पुलिस ने डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित अस्पताल की है। युवती पेट की समस्या से ग्रस्त थी। वह खुद को दिखाने के लिए एक अस्पताल गई। वहां से उसे एक अस्पताल में दिखाने को कहा गया। युवती तत्काल वहां आ गई। यहां उसका अल्ट्रासाउंड टेस्ट किया गया। इसकी रिपोर्ट मंगलवार को मिलनी थी। युवती मंगलवार को रिपोर्ट लेने गई तो डॉक्टर ने उसे देखा। जांच के बहाने उल्टे सीधे सवाल किए। आरोप यह भी है कि डॉ. ने उससे छेड़छाड़ की। एसओ कुलदीप पंत ने बताया कि पीड़िता ने बाद में शिकायत की थी कि उसके साथ गलत काम किया गया। इसलिए दुष्कर्म की धारा जोड़ी।







