Connect with us

उत्तराखंड

*प्रेम प्रसंग के चलते तलाकशुदा महिला प्रेमी संग फरार, तलाश में जुटी पुलिस*

हल्द्वानी। प्रेम प्रसंग के चलते काठगोदाम क्षेत्र से एक तलाकशुदा महिला समुदाय विशेष के युवक के साथ फरार हो गई। इस मामले में पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है। इसके लिए पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।
जानकारी के अनुसार काठगोदाम थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला का राजपुरा में विवाह हुआ था और उसका एक बच्चा भी है। बताया जाता है कि उसका 6 माह पहले तलाक हो गया।
इस बीच महिला धर्म समुदाय के युवक के साथ फरार हो गई। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। इस पर काठगोदाम थाना पुलिस महिला की तलाश में जुट गई। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

More in उत्तराखंड

Trending News