इवेंट
*जिला न्यायालय परिवार ने हनुमानगढ़ी वन चेतना केंद्र में लगाए 50 से अधिक पौधे*
नैनीताल। जिला जज हरीश कुमार गोयल, द्वितीय अपर जिला जज कुलदीप शर्मा, सी०जी०एम० रवि प्रकाश, सिविल जज सीनियर डिवीजन हर्ष यादव, सिविल जज जूनियर डिवीजन उर्वशी रावत, प्रथम अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन सुश्री रूचिका गोयल, द्वितीय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन सुश्री स्नेहा नारंग तथा समस्त न्यायालय कर्मी द्वारा नगरपालिका वन क्षेत्र के अंतर्गत हनुमानगढ़ी वन चेतना केंद्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के तहत चिनार, जिंकोबाईलोबा, तेजपत्ता, बेडु, तिमूर सहित लगभग 50 विविध प्रजाति के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में नगरपालिका वन क्षेत्राधिकारी आनंद लाल, वन दरोगा संतोष गिरी एवं श्री संतोष जोशी सहित नगरपालिका वन क्षेत्र के समस्त स्टाफ ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।
यह वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति न्यायालय परिवार की प्रतिबद्धता का परिचायक है। कार्यक्रम का उद्देश्य हरियाली बढ़ाना तथा स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण करना है। उपस्थित सभी ने इस पहल की सराहना की और आगे भी ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।



