Connect with us

इवेंट

*ऐतिहासिक भू कानून के निर्णय पर रामसेवक सभा में मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी*

Ad

नैनीताल। उत्तराखंड विधानसभा ने उत्तर प्रदेश जमींदारी उन्मूलन एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950 में संशोधन विधेयक को ध्वनिमत से पारित किया। इस संशोधन का उद्देश्य राज्य में भूमि की अंधाधुंध खरीद-फरोख्त पर रोक लगाना और भूमि प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय को प्रदेश में भूमि सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे भू-माफियाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा सकेगी और राज्य के मूल स्वरूप को बनाए रखने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, “यह कदम राज्य की कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था को सुरक्षित और स्थिर रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अब राज्य के मूल निवासियों को भूमि संबंधी मामलों में विशेष अधिकार मिलेगा।”

इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद आज रामसेवक सभा में मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, अरविंद सिंह पडियार, विक्रम सिंह रावत, सभासद गजाला कमाल, सभासद भगवत सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, मोहित लाल साह, आशीष बजाज, लाल सिंह बिष्ट, संतोष कुमार, मनोज कुमार, विकास जोशी, शैलेन्द्र सिंह बिष्ट, कैलाश मिश्रा, विक्रम सिंह राठौर, गिरीश भट्ट, आशु बोरा सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in इवेंट