Connect with us
DevbhoomiLive24

उत्तराखंड

*उत्तराखंड में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठी चर्चाएं, इन नामों की है संभावना*

उत्तराखंड में एक बार फिर नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल इस मार्च माह के अंत में समाप्त हो रहा है, जिसके बाद उनकी कुर्सी खाली हो जाएगी। राधा रतूड़ी को दो बार छह-छह माह का सेवा विस्तार मिल चुका है, लेकिन तीसरी बार सेवा विस्तार की संभावना कम नजर आ रही है। हाल ही में उन्होंने मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए आवेदन किया है, जिससे उनकी विदाई की संभावना और अधिक बढ़ गई है।

नए मुख्य सचिव के लिए वरिष्ठता क्रम में 1992 बैच के आईएएस अधिकारी आनंदबर्धन का नाम सबसे आगे है। आनंदबर्धन, जो वर्तमान में अपर मुख्य सचिव पद पर कार्यरत हैं, हाल ही में केंद्र में सचिव पद के लिए इम्पैनल हो चुके हैं। हालांकि उन्होंने राज्य में ही सेवाएं देने की इच्छा जताई है। उनके बाद वरिष्ठता क्रम में 1997 बैच के प्रमुख सचिव एल फैनई और प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आरके सुधांशु के नाम भी शामिल हैं।

मुख्य सचिव बनने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 30 वर्ष की सेवा अवधि पूरी करनी चाहिए, और इस मापदंड को पूरा करने वाले एकमात्र अधिकारी आनंदबर्धन हैं। हालांकि, एल फैनई और आरके सुधांशु भी वरिष्ठ अधिकारियों की सूची में हैं, लेकिन वे अभी अपर मुख्य सचिव पद के योग्य हैं।

सरकार के पास अब विकल्प काफी सीमित हो गए हैं, और उम्मीद की जा रही है कि इस माह के अंत तक उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव के नाम की घोषणा हो जाएगी।

More in उत्तराखंड

Trending News