Connect with us

इवेंट

*नैनीताल: भाजपा नगर शक्ति केंद्र की बैठक में सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा*

Ad

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल नगर के शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारी वार्ड मेंबरों एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी की बूथ लेवल कमिटी के सत्यापन पर चर्चा की गई और उत्तराखंड सरकार की तीन वर्षों की बेमिसाल उपलब्धियों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में यह भी चर्चा की गई कि राज्य सरकार द्वारा नैनीताल नगर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों जैसे बलिया नाला, आंतरिक मार्ग, मानस खंड और अन्य कार्यों के लिए प्रदेश के  मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी  का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने की। इस अवसर पर अरविंद पडियार, ज्योति डोंडियाल, आनंद बिष्ट, भगवत प्रसाद, मनोज जगती, लता दोफोटी, पूरन बिष्ट, अतुल पाल, भूपेंद्र बिष्ट, मनोज कुमार, आशु उपाध्याय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in इवेंट