Connect with us
DevbhoomiLive24

इवेंट

*नैनीताल: श्री राम सेवक सभा की कार्यकारिणी बैठक में फागोत्सव की तैयारियों पर चर्चा*

Ad

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा में आज कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें बसंत पंचमी के कार्यक्रम हेतु सभी संस्कृति प्रेमियों का धन्यवाद किया गया। बैठक में आगामी फागोत्सव 2025 की सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सभी के सहयोग की कामना की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पंचांग के अनुसार फागोत्सव के कार्यक्रम 9 मार्च को रंग धारण से शुरू होंगे, 13 मार्च को होलिका दहन होगा और 15 मार्च को छलड़ी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यकारिणी ने यह भी तय किया कि फागोत्सव के सभी कार्यक्रम भव्य तरीके से मनाए जाएंगे। इस बार होली जलूस, पुरुष होली और होली रंग जलूस विशेष रूप से मनाए जाने का निर्णय लिया गया है।

इसके अतिरिक्त, महिला दलों की बैठक रविवार, 9 फरवरी 2025 को दोपहर 1:30 बजे आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी महिला सदस्य भाग लेने के लिए आमंत्रित हैं।

बैठक की अध्यक्षता मनोज साह ने की और संचालन का कार्य जगदीश बावड़ी ने किया। बैठक में संयोजक गिरीश जोशी, उपाध्यक्ष अशोक साह, प्रबंधक बिमल चौधरी, कोषाध्यक्ष बिमल साह, कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, घनश्याम लाल साह, भीम सिंह कार्की, चंद्रप्रकाश साह, ललित साह, राजेंद्र बजेठा और प्रोफेसर ललित तिवारी उपस्थित थे।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in इवेंट