Connect with us

उत्तराखंड

*आपदाः यहां प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस पर भी जारी रखे राहत कार्य, हुए यह काम*

हल्द्वानी। जिले में बीते दिनों आई आपदा के बाद से राहत व बचाव कार्य निरंतर जारी हैं। स्वतंत्रता दिवस पर भी प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक अमला जुटा रहा। कलसिया गधेरे में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन दुरूस्त करने के प्रयास भी जारी रहे।

बता दें कि बीती 8 अगस्त को जिले में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई। इससे हल्द्वानी के रकसिया और कलसिया नाले पूरे उफान पर आ गए और मकानों के साथ ही पेयजल लाइनों को भी भारी क्षति पहुंचाई। इसके बाद से प्रशास‌न लगातार राहत व बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। प्रशासन के अनुसार आवश्यक सेवाओं की प्रभावितों तक आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही सार्वजनिक परिसम्पत्तियों की तात्कालिक मरम्मत सम्बन्धी कार्यों के चलते अधिकांशतः आम जनजीवन सामान्य हो गया है। कई क्षेत्रों में पेयजल लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से पानी की समस्या बनी हुआ है। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति बनाई गई है।

वहीं पेयजल योजनाओं की मरम्मत के कार्य भी युद्धस्तर पर संचालित किये जा रहे हैं। कैम्पों में विस्थापित परिवारों की भोजन आदि सम्बन्धी व्यवस्थाओं को सुचारू रखा जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर भी प्रशासन ने इन कार्यों को जारी रखा। इस बीच पेयजल निगम, भीमताल ने पनियाली पेयजल योजना में क्षतिग्रस्त कार्यों की मरम्मत कराते हुए पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने की कार्यवाही में जुटा रहा। जबकि जल संस्थान कलसिया गधेरे में क्षतिग्रस्त पेयजल आपूर्ति योजनाओं को तात्कालिक रूप से सुचारू करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। दमुवाढूंगा, शिवपुरी में क्षतिग्रस्त पाईप लाइन को जोड़ दिया गया है। हाईडिल गेट, काठगोदाम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति लाईनों के मरम्मत कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है। काठगोदाम के प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति टैंकरों के माध्यम से कराई जा रही है। राहत शिविर, नगर निगम इंटर कॉलेज, काठगोदाम में प्रभावितों के भोजन हेतु कम्यूनिटी किचेन का भी संचालन किया गया।

More in उत्तराखंड

Trending News