नैनीताल
भीमताल के डांठ क्षेत्र में झील से मिला युवक का शव
मुख्यालय के भीमताल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सुबह सुबह एक युवक का शव झील में मिला है। जिसके बाद क्षेत्र में हमकंप का माहौल है। बताया जा रहा है मृतक की पहचान थपलिया मेहरागांव निवासी (45) वर्षीय के रूप में हुई है। इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार सूचना के बाद पहुंचे थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा और एसआई भुवन जोशी ने शव को झील से बाहर निकाला। जिसके बाद शव को नैनीताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।







