Connect with us

उत्तराखंड

*पुलिस लाइन में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से कांस्टेबल की मौत*

अल्मोड़ा। पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। आनन फानन में सिपाही को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, बागेश्वर निवासी कांस्टेबल सुंदर शाही अल्मोड़ा पुलिस लाइन में तैनात थे। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह उन्होंने रात की ड्यूटी में तैनात अन्य पुलिस कर्मी से चार्ज लिया। कुछ देर बाद ही मौके से गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर आस-पास के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो कांस्टेबल सुंदर शाही अचेतावस्था में जमीन पर पड़े थे। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना के बाद एसएसपी देवेंद्र पींचा और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने कहा कि सिपाही को गोली लगी है या फिर उसने खुद को गोली मारी है, यह जांच का विषय है। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इस घटना से पुलिस विभाग में अफरा-तफरी का माहौल है।

More in उत्तराखंड

Trending News