Connect with us

Uncategorized

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर नैनीताल में कांग्रेसियों ने उन्हें याद कर दी श्रद्धांजलि।

Ad

नैनीताल।नगर कांग्रेस कमेटी,नैनीताल द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय, तल्लीताल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर, गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत की नींव पंडित नेहरू ने ही रखी थी। देश की प्रगति में दिये गए उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू देश की आजादी की लड़ाई के दौरान 9 बार जेल गए।
इस अवसर पर नगर महिला अध्यक्ष डा.भावना भट्ट, जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ कमलेश तिवारी, त्रिभुवन सिंह फर्त्याल,दिनेश कर्नाटक, जिला उपाध्यक्ष जे.के.शर्मा,नगर सचिव बंटू आर्या,मनोज भट्ट,विनोद परिहार,कनक साह,डी.सी.एस.खेतवाल,आदि उपस्थित रहे।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized