उत्तराखंड
*कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विधायक के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंक जताया आक्रोश*
अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा के अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र में विकास को रोकने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
जागेश्वर विधानसभा के विकासखंड लमगड़ा के गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लमगड़ा चौराहे पर विधायक मोहन सिंह मेहरा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। इस दौरान हुई सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक जनता का सेवक होता है। लेकिन यहां ठीक इसके उलट काम हुआ है। कहा कि भविष्य में नियम कानून को मद्देनजर रखकर भविष्य में सही काम करें। कहा कि भाजपा सरकार लगातार संविधान व कानून की धज्जियां उड़ाकर काम करने का प्रयास कर रही है उसको इस देश में संविधान का सम्मान करते हुए माननीय न्यायालय की रोक दी गई है।
कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष जिला महामंत्री दीवान सतवाल मल्ला सालम प्रभारी रमेश बिष्ट न्याय पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र बिलवाल, प्रधान धूरासंग्रौली दयाल पांडे, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख लमगड़ा मोहन ढैला, दीपक मलाड़ा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मलाड़ी गोपाल बनौली, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, विषन राम पूर्व प्रधान मलाड़ी चंदन राम मलाड़ी, नवीन कुमार धूरासंग्रौली, हिमांशु नगर कोटी पूर्व अध्यक्ष महाविद्यालय लमगड़ा विनोद कुमार पहौड़ा पान सिंह गौलाकोटी, चंदन सिंह गैलाकोटी, सुनील कुमार, मुकेश पांडे, लक्ष्मण आर्य, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जीवन राम राजेंद्र प्रसाद छात्र संघ कोषाध्यक्ष रूपा देवी सागर नगर कोटी पंकज नगर कोठी हेमा देवी चंदन बिष्ट तुलसी देवी पुष्कर बिष्ट आदि उपस्थित थे।







