उत्तराखंड
आप भी दीजिए बधाई! रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधे
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हो गई है। दोनोंं 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी में कपूर और भट्ट परिवार शामिल था। इसके साथ ही दोनों के करीबी दोस्त भी शादी में थे।
बता दें कि काफी समय से दोनों की शादी की खबरें सुर्खियों में थीं और 14 अप्रैल जाकर ये शादी हो गई है। यहां तक की रणबीर की मां नीतू कपूर ने खुद बीते दिन यानी कि मेहंदी सेरेमनी के बाद शादी की डेट को कन्फर्म किया। मेहंदी सेरेमनी के बाद जब वह बेटी रिद्धिमा के साथ मीडिया फोटोग्राफर्स से मिलीं तो फोटोग्राफर्स ने पूछा कि अब तो शादी की डेट बता दो। जिसके बाद दोनों ने कहा कि कल है शादी।







