Connect with us

उत्तराखंड

*उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बढ़ी ठंड, बदरीनाथ में गिरी बर्फ, यहां कोहरा छाने के आसार*

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को मौसम ने करवट बदली। पहाड़ से मैदान तक ठंड बढ़ गई है। सुबह बदरीनाथ धाम में ताजा बर्फबारी हुई। वहीं, निचले इलाकों में बादल छाए हैं। कुछ इलाकों में दिन की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई।

पर्वतीय क्षेत्रों उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। मैदानी क्षेत्रों खासकर हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर में कोहरा छा सकता है जबकि दून में बादल छाए रहेंगे। पहाड़ो की रानी मसूरी, कैम्पटी और धनोल्टी में बादल छाए हैं।

वहीं, शहर में सुबह का अधिकतम तापमान 7 डिग्री तक लुढ़का है। जिससे ठंड में इलाफा हुआ है।  मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की और गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। 3500 मीटर के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना है।

More in उत्तराखंड

Trending News