Connect with us

उत्तराखंड

*उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच आई सीएम धामी की प्रतिक्रिया*

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं, विशेष रूप से सीएम पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के दिल्ली दौरे के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि होली के बाद कैबिनेट में विस्तार हो सकता है और कुछ पुराने चेहरों को बाहर किया जा सकता है। इस बीच, सीएम धामी का बयान सामने आया है।

सीएम धामी ने कैबिनेट विस्तार और दिल्ली दौरे को लेकर कहा, “दिल्ली आने का कार्यक्रम पहले से तय था, यह कोई नया कार्यक्रम नहीं था। यह एक सामान्य यात्रा थी। अगर आपको कुछ नया लगता है तो आप जरूर बताएं, लेकिन मेरी यात्रा सामान्य स्थिति में थी।”

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी कैबिनेट विस्तार के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रदेश की मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट केंद्रीय हाईकमान को भेज दी है और कैबिनेट विस्तार कभी भी हो सकता है। महेंद्र भट्ट ने कहा, “मंत्रिमंडल विस्तार जल्द ही होगा। मुख्यमंत्री को इस फैसले का अधिकार है, वे केंद्रीय नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। अब कोई संदेह नहीं है कि मंत्रिमंडल विस्तार होगा। यह जल्द ही होगा।”

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सीएम धामी ने मातृशक्ति को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “महिलाएं नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। वे राजनीति, समाज, और अन्य क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम शुरू किए हैं और उनके मार्गदर्शन में, उत्तराखंड में सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है।”

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड