Connect with us

राज्य

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम 8 लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

ऋषिकेश के सर्वहारा नगर काले की ढाल निवासी एक युवक से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम 8 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक निवासी काले की ढाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पहले वह तीन लोगों से मिला। जिन्होंने उसे रेलवे नौकरी दिलाने का झांसा दिया। नौकरी दिलाने की एवज में उन्होंने उससे 10 लाख रुपये मांगे। बताया की आठ लाख रुपये में सौदा तय हुआ। लेकिन अभी तक न नौकरी लगी और न उन्होंने उनकी रकम वापस दी। कोतवाल रवि सैनी ने बताया की केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More in राज्य

Trending News