उत्तराखंड
सरिता की जीत का जश्न, खेली भगवा होली।

नैनीताल विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याक्षी सरिता आर्य ने लगभग जीत दर्ज कर ली है। जिसके चलते नैनीताल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओ की ओर से तल्लीताल और मल्लीताल में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। बता दें नैनीताल सीट पर कांग्रेस से संजीव आर्य, आम आदमी पार्टी से हेम आर्य, उक्रांत के ओम प्रकाश, बसपा से राजकमल सोनकर मैदान में थे। इधर सरिता की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने हर्ष का माहौल है।



									
																							
									
																							
									
																							
									
																							
									
																							

