Connect with us

उत्तराखंड

*सीबीएसई 10वीं परिणाम: आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टिट्यूट के जयवर्धन ने 98% अंकों के साथ लहराया परचम*

Ad

हल्द्वानी। सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणामों में हल्द्वानी स्थित आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टिट्यूट ऑफ लर्निंग के छात्र जयवर्धन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 98% अंक प्राप्त किए हैं। कुल 489 अंक (500 में से) हासिल कर जयवर्धन ने अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम गर्व से ऊंचा किया है।

जयवर्धन के पिता विनोद कुमार और माता बीना आर्या, दोनों ही शिक्षक हैं। श्रीमती आर्या विज्ञान विषय की अध्यापिका हैं, जबकि श्री विनोद कुमार अंग्रेज़ी पढ़ाते हैं। विनोद कुमार वर्तमान में शिल्पकार सभा के उपाध्यक्ष भी हैं।

जयवर्धन ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की है। उनकी रूचि शतरंज खेलने, पहेली हल करने, अंग्रेज़ी उपन्यास पढ़ने, गाने सुनने और बास्केटबॉल खेलने में है। उनका पसंदीदा विषय गणित और विज्ञान है।

फिलहाल जयवर्धन जेईई की तैयारी में जुटे हुए हैं। सफलता के मंत्र को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि सफलता की कुंजी है निरंतरता। चाहे आप केवल दो घंटे ही पढ़ाई करें, लेकिन उसे पूरी लगन और एकाग्रता से करें। सकारात्मक सोच रखें, खुद पर विश्वास बनाए रखें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने जयवर्धन की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड