नैनीताल
नैनीताल में गहरी खाई में गिरी कार, दो महिलाएं घायल
मुख्यालय नैनीताल के रुकूट क्षेत्र में एक कार खाई में जा गिरी। इस दौरान कार सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में महिलाओं को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह मल्लीताल सात नम्बर निवासी अपनी बहन को लेकर आ रही थी। इस बीच पंगोट रोड में उसकी कार अनियंत्रित होकर डेढ गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान कार में सवार दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट व उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट के सहयोग से घायलों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। इधर अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार दोनो महिलाओं का इलाज चल रहा है।







