Connect with us

उत्तराखंड

*भीमताल में लगा कैम्प: 63 भवन मानचित्रों को मिली स्वीकृति*

नैनीताल। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा सोमवार को भीमताल स्थित विकास भवन में एक दिवसीय भवन मानचित्र स्वीकृति कैम्प का सफल आयोजन किया गया। इस कैम्प में मौके पर कुल 63 भवन मानचित्रों को स्वीकृति प्रदान की गई जबकि 27 मानचित्र जारी भी किए गए।

सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि यह शिविर प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत प्राप्त भवन मानचित्रों की शीघ्र स्वीकृति और जनता को सुविधाजनक सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कैम्प के दौरान प्राप्त आवेदनों का नियमों के अनुसार परीक्षण किया गया।

भीमताल क्षेत्र से कुल 38 आवेदनों में से 35 आवासीय और 3 व्यवसायिक मानचित्रों को स्वीकृति दी गई। वहीं हल्द्वानी क्षेत्र के 25 आवासीय मानचित्रों को मंजूरी दी गई। नैनीताल और हल्द्वानी क्षेत्रों के 27 मानचित्रों को मौके पर ही स्वीकृत करते हुए जारी किया गया।

कुल मिलाकर कैम्प में 60 आवासीय और 3 व्यवसायिक मानचित्रों को स्वीकृति दी गई, जबकि चार मानचित्र जिनमें नियमों के अनुसार कमियां पाई गईं, उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। इस अवसर पर जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे और उन्होंने स्वीकृति प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराया।

More in उत्तराखंड

Trending News