उत्तराखंड
*निकाय चुनावः लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष पद निर्दलीय ने कब्जाया, दून मेयर पद में भाजपा की बड़ी लीड*
उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी है और इस बीच आए नतीजों में लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह लोटनी ने लगभग 202 वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की है। सुरेंद्र सिंह लोटनी को 1702 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की अस्मिता मिश्रा को 1500, भाजपा के प्रेमनाथ पंडित को 1111 और निर्दलीय प्रत्याशी माजिद अली को 219 वोट मिले।
वोटों की स्थिति:
सुरेंद्र सिंह लोटनी (निर्दलीय) – 1702
वहीं, देहरादून नगर निगम के मेयर पद पर भाजपा के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल 6,000 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। कोटद्वार नगर निगम में भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत पहले राउंड में कांग्रेस की रंजना रावत से 3,400 वोटों से आगे हैं।
रुड़की नगर निगम में पहले राउंड की गिनती के बाद भाजपा की अनीता देवी अग्रवाल 4400 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी श्रेष्ठा राणा 3104 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। कांग्रेस की पूजा गुप्ता 2725 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
श्रीनगर मेयर चुनाव में पहले राउंड के बाद निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी 2120 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं, भाजपा की आशा उपाध्याय 1471 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, और कांग्रेस की मीना रावत 351 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।







