उत्तराखंड
*धधकते जा रहे जंगल- वन संपदा के साथ सरकारी संपत्तियों को नुकसान, अब हेलीकॉप्टर जुटे*
आग पर नियंत्रण को लेकर वन विभाग की तैयारियां भी सफल साबित नहीं हो पा रही हैं। शुक्रवार से शनिवार तक लगातार जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। इस दौरान लड़ियाकाटा एयर फोर्स, सातताल, सेनेटारिया गेठिया, फरसोली, मल्ला तिरछाखेत भावली, पटवाड़ागर ज्योलिकोट, भवाली रोड़ पाइंस तथा हल्द्वानी मार्ग गेठिया व ज्योलिकोट मार्ग के जंगलों में आग है।
वन विभाग के कर्मचारी तथा सेना के जवानों के साथ ही अब वायु सेवा से भी आग पर नियंत्रण को लेकर मदद ली जा रही है। शुक्रवार शाम को ही सेना के हेलीकॉप्टर नैनीताल झील, भीमताल झील तथा सातताल झील में रेकी को जुट गए थे। लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान नहीं चलाया जा सका।
इधर शनिवार तड़के हेलीकॉप्टर से पानी भर जंगलों की आग पर नियंत्रण का अभियान शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका नैनीताल के अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद ने बताया कि जंगलों की आग पर नियंत्रण को लेकर सेना से हेलीकॉप्टर तथा टैंकरों की मदद ली गई है। जल्द ही आग पर नियंत्रण पा लिया जाएगा।







