Connect with us

उत्तराखंड

*नैनीताल में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, विधानसभा में अराजक व्यवहार का फूंका पुतला*

Ad

नैनीताल। कांग्रेस पार्टी द्वारा 19 अगस्त 2025 को उत्तराखंड विधानसभा में की गई तोड़फोड़ और अमर्यादित व्यवहार के विरोध में भाजपा नगर मंडल ने कांग्रेस का पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी की। भाजपा के नगर अध्यक्ष नितिन कार्की ने इस अवसर पर कांग्रेस की अराजकता और षड्यंत्र की कड़ी निंदा की और कहा कि भाजपा जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश करेगी।

नितिन कार्की ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी इस प्रकार की अराजकता और षड्यंत्र का घोर विरोध करती है और जनता को इसके प्रति जागरूक करेगी। हम इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख उपस्थितियों में मोहित लाल साह, निखिल बिष्ट, विक्रम राठौर, हरीश सिंह राणा, आशीष बजाज, विकास जोशी, प्रदीप कुमार आर्य, भारत सिंह मेहरा, आयुष भंडारी, दया किशन पोखरिया, बिमला अधिकारी, कविता गंगोला, सभासद लता दफौटी, भगवत रावत, कलावती असवाल, मीरा बिष्ट, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, नीतू जोशी, भावना मेहरा, भोला दत्त तिवारी, विकास जोशी, आनंद बिष्ट, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, संतोष साह, कृष्ण कुमार शर्मा, शिवांशु जोशी, राहुल नेगी, युवराज करायत, प्रियांश आर्या और पार्थ साह शामिल थे।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारे लगाए और विधानसभा में हुए उपद्रव की निंदा की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस प्रकार का व्यवहार अस्वीकार्य है और ऐसे कृत्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड