Connect with us

उत्तराखंड

*ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नैनीताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई, बांटी मिठाई*

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। बुधवार को मल्लीताल बड़ा बाजार में भाजपा मंडल के अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मिष्ठान वितरण किया और भारतीय सेना के साहसिक कार्य की सराहना की।

नितिन कार्की ने कहा कि भारतीय सेना ने पहलगांव का बदला लेते हुए पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’ के नारे लगाए। वहीं, ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारों से क्षेत्र गूंज उठा।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, मनोज जोशी, निखिल बिष्ट, भरत मेहरा, हरीश राणा, मीरा बिष्ट, अतुल पाल, मोहित लाल शाह, हिमांशु जोशी, मनोज कुमार, गिरीश कांडपाल, कैलाश मिश्रा, राहुल नेगी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

More in उत्तराखंड

Trending News