Connect with us

उत्तराखंड

*उत्तराखंड में भाजपा नेता समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुए शामिल*

उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पंचायत चुनाव की तैयारी के बीच कुमाऊं मंडल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को तगड़ा झटका लगा है, जहां पार्टी के कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपस्थिति में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी विकासखंड के ग्राम तलचौना से भाजपा के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य और भाजपा विधानसभा उपाध्यक्ष रह चुके रघुनाथ सिंह चौहान के जनसंपर्क अधिकारी सुरेश भट्ट ने चार दर्जन से अधिक समर्थकों के साथ भाजपा को अलविदा कह दिया। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होते हुए कहा कि “भाजपा में आज भ्रष्टाचार चरम पर है। विकास कार्यों के नाम पर बजट का दुरुपयोग हो रहा है और जनप्रतिनिधि स्वयं इसमें लिप्त हैं।”

भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में बसंती देवी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पीतांबर दत्त भट्ट पूर्व सैनिक पूरन चंद्र भट्ट, पूर्व शिक्षक शिशु मंदिर जगदीश चंद्र भट्ट, गंगा सिंह, आनंद सिंह,चंदन पांडे, लीलाधर पांडे, पूरन चंद, भट्ट देवी दत्त पांडे,राम सिंह नेगी, उमेश चंद्र पांडे ग्राम प्रधान  खटिया नौली  पूरानचंद जोशी, मोहन चंद्र पांडे चंद्रमणि पांडे, लीलाधर भट्ट, चिंतामणि भट्ट राधिका नेगी हरिचंद पांडे, शेखर पांडे, नवीन चंद्र रूप सिंह  खाती, शेर सिंह खानी आदि लोग ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्य ग्रहण की है।

More in उत्तराखंड

Trending News