Connect with us

Uncategorized

*छोटे राज्यों की वित्तीय रैंकिंग में उत्तराखंड को दूसरा स्थान मिलने पर सीएम धामी को नैनीताल के भाजपा नेताओं ने दी बधाई*

उत्तराखंड को छोटे राज्यों की वित्तीय स्थिति में देशभर में दूसरा स्थान मिलने पर आज देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नैनीताल से पहुंचे भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। भाजपा युवा नेता मोहित आर्य के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई।

इस अवसर पर उत्तराखंड मंडी परिषद के सलाहकार मनोज जोशी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष विकास जोशी भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने राज्य की वित्तीय प्रगति को मुख्यमंत्री की प्रभावी नेतृत्व क्षमता और पारदर्शी कार्यप्रणाली का परिणाम बताया।

भाजपा नेता मोहित आर्य ने मुख्यमंत्री को नैनीताल नगर की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि नगर पूरी तरह शांतिपूर्ण है और विभिन्न विकास कार्यों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से नैनीताल को और अधिक सशक्त बनाने हेतु निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई।

मोहित आर्य ने स्व. एन.के. आर्या मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। यह प्रतियोगिता नैनीताल क्षेत्र में युवाओं को खेलों से जोड़ने का एक बड़ा आयोजन है, जिसकी सराहना लगातार की जा रही है।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहित आर्य, मंडी परिषद सदस्य मनोज जोशी, और भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष विकास जोशी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

More in Uncategorized

Trending News