Connect with us

उत्तराखंड

*भाजपा ने एनडीए को देश के स्वर्णिम काल का सपना पूरा करने वालों का गठबंधन बताया*

देहरादून। भाजपा ने एनडीए को देश के स्वर्णिम काल का सपना पूरा करने वालों का गठबंधन बताया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विपक्षी बैठक पर निशाना साधते हुए, वंशवादियों और भ्रष्टाचारियों का ठगबंधन बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया के पूछे गए सवालों के ज़बाब में कहा कि एनडीए की दिल्ली में हुई बैठक 39 पार्टियों का सकारात्मक राजनीति के साथ देश को आगे बढ़ाने का संकल्प है ।

उन्होंने कहा कि 90 के दशक से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लगातार जनता का विश्वास जीतते हुए देश में विकासपरक राजनीति को स्थापित किया है। आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के चमत्कारिक नेतृत्व में सहयोगी दलों के सहयोग और 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद से भारत विश्व के शक्तिशाली देशों ने शुमार हो गया है। श्री भट्ट ने विश्वास जताते हुए कहा कि आज देश की जनता को ही नही दुनिया के देशों को भी विश्वास हो गया है कि 2024 में मोदी सरकार ही तीसरी बार आने वाली है ।  सच्चाई का अंदाजा बैंगलेरू में 24 की तैयारी में जुटे 26 दलों और उत्तराखंड में बैठे उनके नुमाइंदों को भी है। कभी एक दूसरे की राजनैतिक हत्या के प्रयासों के सभी आरोपी एक ही राजनैतिक आपदा की नाव पर सवार हैं । यह वही पार्टियां है जो समाज को जातियों में बांटने की राजनीति करती हैं और देशवासियों को धार्मिक आधार पर विभाजित करती है।

श्री भट्ट ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में जोड़ने की राजनैतिक आंधी से अपने अस्तित्व को बचाने की खातिर आज ये सभी विरोधी पार्टियां एक साथ बैठी हैं। उन्होंने कहा कि ये पार्टियां आसपास रहकर भी साथ नहीं है। जिसका आभास तभी होने लगा है जब INDIA नाम को लेकर नीतीश कुमार के विरोध की खबर सामने आई और जब मायावती ने इस गठबंधन की पोल खोल दी तो लालू और अखिलेश ने संयुक्त प्रेस कान्फ्रेस से ही किनारा कर लिया । फिलहाल देश प्रदेश की जनता को तो इस ठगबन्धन से कोई उम्मीद नहीं है और प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को भी कोई गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए ।

More in उत्तराखंड

Trending News