उत्तराखंड
*देर हादसे में बाइक सवार की मौत, परिजनों को सुबह चला घटना का पता, कोहराम*
हल्द्वानी। बाइक पर सवार होकर घर से निकले युवक की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजन रात भर उसके लौटने का इंतजार करते रहे। लेकिन सुबह उसकी मौत की खबर पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर मल्ला, कुसुमखेड़ा निवासी 34 वर्षीय जीवन प्रकाश पंत पुत्र चन्द्र प्रकाश पंत बीती रात अपनी बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। इस बीच उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह काफी दूर जा छिटका और बुरी तरह घायल हो गया। राहगिरों की मदद से उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना का पता मृतक के परिवारजनों को मंगलवार की प्रातः लगा तो कोहराम मच गया।







