Connect with us

उत्तराखंड

*भीमतालः विधायक के दरबार में छाई मूलभूत समस्याएं, दिए ये निर्देश*

भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के क्वेदल में जनता दरबार आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी सहित विभिन्न मुद्दों पर विधायक से सहायता की मांग की। विधायक कैड़ा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।

विधायक ने लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को मोटर मार्ग निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के आदेश दिए।

साथ ही, विधायक कैड़ा ने गजार, कसियालेख, सुन्दरखाल और धानाचुली गांवों का दौरा कर कल हुई भारी ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि से किसानों को आड़ू, पुलम, खुमानी, नाशपाती, मटर और गेहूं जैसी फसलों में भारी नुकसान हुआ है। फलदार पेड़ों के बौर भी खत्म हो गए हैं। विधायक कैड़ा ने जिला प्रशासन से किसानों को मुआवजा देने की मांग की।

More in उत्तराखंड

Trending News