इवेंट
*भारतीय जनता पार्टी नैनीताल मंडल ने जन-जन तक पहुंचाया ‘मन की बात’ संदेश*
नैनीताल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें संस्करण का प्रसारण आज प्रातः 11:00 बजे सफलतापूर्वक हुआ। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल मंडल द्वारा इस कार्यक्रम को मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों एवं बूथों पर व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ कार्यकर्ताओं और आम जनमानस के बीच सुना गया।
इस अवसर पर विधायक सरिता आर्य ने स्वयं उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के साथ कार्यक्रम को सुना और प्रधानमंत्री के संदेश को आत्मसात किया। उन्होंने ‘मन की बात’ को भारत की आत्मा की आवाज़ बताते हुए प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक विचारों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डालते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता में ‘मेक इन इंडिया’ रक्षा तकनीक की सराहना करते हुए इसे देश की आत्मनिर्भरता और साहस का प्रतीक बताया।
महिलाओं द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग की क्रांति को ‘ड्रोन दीदी’ के रूप में संबोधित करते हुए उन्हें “आकाश की योद्धा” कहा।
देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए ‘टीम इंडिया’ की भावना के साथ केंद्र एवं राज्य सरकारों के सहयोग पर जोर दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की का मार्गदर्शन और समर्पण उल्लेखनीय रहा। कार्यक्रम संयोजक कु. ज्योति ढौंडियाल (मंडल उपाध्यक्ष) एवं सह-संयोजक श्री विकास जोशी (मंडल मंत्री) ने पूरी समन्वयात्मक तैयारी में विशेष भूमिका निभाई।
इस आयोजन में मंडल, जिला एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारी, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, माननीय सांसद, विधायक, महापौर, पूर्व विधायक तथा अन्य जनप्रतिनिधि और बूथ स्तर के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से ‘मन की बात’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात कर उनके साथ एकजुट होकर कार्य करने की भावना पूरे मंडल में देखने को मिली।
इस दौरान मनोज जोशी, आशीष बजाज, हरीश राणा, विक्रम राठौर, अरविंद पडियार, मोहित साह, आयुष भंडारी, भारत मेहरा, प्रदीप आर्या, जीवंती भट्ट, कविता गंगोला, काजल आर्या, तुसी साह, कमल जोशी, पंकज भट्ट, संतोष साह, भूपेंद्र बिष्ट, दीपिका बिनवाल, विक्रम रावत, कपिल खोलिया, राहुल नेगी, संतोष कुमार, नवीन जोशी, राहुल जोशी, सुमन माहौरी, ममता बधानी, प्रदीप पांडे, हिमांशु, युवराज, प्रियांशु, हेमचंद, प्रताप राम, प्रकाश जी, सागर, पूरन, विनोद, नितेश, पार्थ, प्रथम, खुशी आदि कार्यकर्ता शामिल थे।







