देश
बेकिंग: गेहूं की कटाई करने गए युवक पर तेंदुए का हमला, मौत
गुलदार के हमले में एक युवक के मौत हो गई। मामला जसपुर के कासमपुर गांव का है। जहां युवक गेहूं की कटाई कर रहता। इसी दौरान कटाई करते समय तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। उक्त घटना में युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कासमपुर गांव निवासी अपनी पत्नी, पुत्री और पुत्र के साथ गांव के पास ही एक किसान के खेत में मजदूरी पर गेहूं काटने गया था। प्रातः 5 बजे गेहूं काटते समय शीशराम पर तेंदुए ने हमला कर दिया। उसकी गर्दन पकड़ कर दूसरे खेत में ले गया बच्चों के शोर मचाने पर तेंदुआ उसे छोड़कर भाग गया। गंभीर हालत में युवक को प्राइवेट नर्सिंग होम ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना से ग्रामीणों में हड़कंप जबकि परिवार में कोहराम मचा हुआ है।







