Connect with us

इवेंट

*हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाओ अभियान के आयुष भंडारी प्रदेश अध्यक्ष और अरूण कुमार बने प्रदेश उपाध्यक्ष*

हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाओ अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अभियान प्रमुख ललित कांत पांडे ने आयुष भंडारी को प्रदेश अध्यक्ष और अरुण कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।

इस संबंध में ललित कांत पांडे ने बताया कि वे पिछले पांच वर्षों से देश की एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने के लिए इस महा अभियान को चला रहे हैं। इस अभियान के तहत सक्रिय कार्यकर्ताओं को उनके कार्यों के आधार पर जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष आयुष भंडारी और प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार ने इस अभियान को सफलता तक पहुंचाने के लिए अपना पूरा सहयोग देने का संकल्प लिया है। इसके साथ ही, कई हिंदूवादी संगठनों ने इन दोनों को शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की है।

More in इवेंट

Trending News