राज्य
अनुकृति गुसाईं रावत ने पूर्व सीएम हरदा को दी जन्मदिन की बधाई
कांग्रेस नेता और लैंसडौन सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहीं अनुकृति गुसाईं रावत ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। अनुकृति पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ओल्ड मसूरी रोड स्थित आवास पर गई और उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनकी दीर्घ आयु की कामना की। हरीश रावत ने भी अनुकृति को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बता दें अनुकृति गुसाईं एक मॉडल रही हैं। अनुकृति ने साल 2013 में मिस इंडिया दिल्ली का खिताब जीता था। मिस इंडिया प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रहीं। साल 2013 में ब्राइड ऑफ द वर्ल्ड इंडिया का खिताब अपने नाम किया। अनुकृति ने 2014 में मिस इंडिया पैसिफिक वर्ल्ड और साल 2017 में मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया।







