राज्य
उत्तराखंड का एक और सपूत देश की सेवा में शहीद
देश सेवा करने के लिए उत्तराखंड के युवा हमेशा आतुर रहते हैं। यही बात देवभूमि की युवा शक्ति को अन्य राज्यों से कुछ अलग बनाती है। उत्तराखंड का एक और सपूत देश की सेवा करते हुए शहीद हो गया है। श्रीनगर-लेह हाईवे पर अपना फर्ज निभाते हुए 9 गढ़वाल राइफल, ग्राम कांडे, तहसील थराली, जिला चमोली, उत्तराखंड निवासी वीर सपूत भाग़ सिंह के शहीद होने की खबर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवान के शहीद होने पर नमन किया है।. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने भी फेसबुक पोस्ट कर दुःख ब्यक्त किया है और शहीद को श्रद्धांजलि दी है।उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड के वीर सपूत, चमोली जनपद के ग्राम कांडे निवासी, 9 गढ़वाल राइफल के जवान भाग सिंह के श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर माँ भारती की सेवा के दौरान शहीद होने का दु:खद जताया हो। कहा कि राष्ट्ररक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीद को शत्-शत् नमन। उनका यह बलिदान सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगा।







