राज्य
अजब गजब: सगाई के बाद लड़की के घर पहुंचे युवक ने की जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश, केस
सगाई के बाद लड़की के घर पहुंचे लड़के पर जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगा है। कहा कि लड़के ने उसके साथ मारपीट की। शादी से 15 दिन पहले लड़की के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
बाजार चौकी से मिली जानकारी के अनुसार निवासी धर्मपुर लड़की के पिता ने खिलाफ में कहा कि उनकी बेटी की शादी एक युवक से तय हुई। बीती 23 जनवरी को सगाई हुई और दो मई को शादी होनी थी। शादी से पहले दोनों मिलने जुलने लगे। आरोप है कि बीते 10 अप्रैल को युवक उनके घर पहुंचा। इस दौरान घर में लड़की अकेली थी। आरोप है कि इस दौरान युवक ने लड़की से दुष्कर्म की कोशिश की। लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट की। इसे लेकर पीड़िता का मेडिकल कराया गया। आरोप है कि हाल में लड़के पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी लड़के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों परिवार में विवाद की असली वजह क्या रही, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।







