राज्य
देह व्यापार के खिलाफ एक्शन: 3 युवक और 2 महिलाएं गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस ने एक बार फिर देह व्यापार के खिलाफ एक्शन लिया गया। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट की सूचना पर मसूरी क्षेत्र में चल रहे देह व्यापार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के तहत मसूरी के भट्टा फॉल क्षेत्र में एक होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस द्वारा पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से तीन युवक और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। वहीं होटल संचालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाना है। पुलिस के मुताबिक देह व्यापार का गिरोह हरियाणा से चल रहा था, जिसका पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि देह व्यापार में कुछ और लोग भी शामिल हैं. जिनपर पर पुलिस कार्रवाई कर रही है और जल्द देह व्यापार में संलिप्त कुछ और लोगों पर पुलिस कार्रवाई करने जा रही है।







