Connect with us

उत्तराखंड

*हल्द्वानी में रानीखेत एक्सप्रेस से हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा घायल*

हल्द्वानी में मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दिल्ली से काठगोदाम जा रही रानीखेत एक्सप्रेस मंगलवार सुबह एक हादसे का कारण बन गई, जब ट्रेन ने इन्द्रानगर रेलवे फाटक के पास पटरी किनारे चल रहे दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब 5 बजे के आसपास हुई। ट्रेन की चपेट में आए दोनों युवकों को तत्काल हल्द्वानी रेलवे स्टेशन लाया गया। वहां से जीआरपी की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया।

इलाज के दौरान जीशान (20 वर्ष) पुत्र असफर खां, निवासी कांटा शनि बाजार रोड, इन्द्रानगर ने दम तोड़ दिया। वहीं मोहसिन (25 वर्ष) पुत्र अमीर अहमद, निवासी उत्तर उजाला की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बरेली रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।

 

More in उत्तराखंड

Trending News