Connect with us

उत्तराखंड

*इस इलाके में युवक ने युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल*

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। मामले का पता चलने पर पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दुष्कर्म का यह मामला कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी का है। यहां किशोरी के परिजनों ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि किशोरी के परिजनों ने आरोपी गजेन्द्र उर्फ गणेश पुत्र धर्मवीर के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया।

एसएसआई कमाल हसन ने बताया कि आरोपी को एफएसएल के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिसे कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है। जबकि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच महिला दरोगा नेहा ध्यानी कर रही है।

More in उत्तराखंड

Trending News