राज्य
एक महिला ने पिता-पुत्र पर दुष्कर्म का लगाया आरोप
काठगोदाम थाने में एक महिला ने पिता-पुत्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार, महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी व उसका पुत्र घर पर आकर उस पर तहरीर वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही ऐसा न करने पर उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने मामले में पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है







