Uncategorized
भाजपा प्रत्याशीयो को भारी जीत दिलाने को लेकर अनु. मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रोहित भाटिया के नेतृत्व में सुखताल वार्ड में विशाल जनसभा का आयोजन
नैनीताल। नगर में 23 जनवरी को होने जा रहे निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को सुखताल वार्ड नंबर 7 में भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट के समर्थन में भव्य जनसभा आयोजित की। रोहित भाटिया के नेतृत्व में अनुसूचित मोर्चा द्वारा विशाल जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद एवं सभासद के प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाने के लिए भारी जनसंख्या में जनसभा की गई। इस सभा को कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने लोगो को संबोधित किया। इस दौरान विधायक सरिता आर्या भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट जी सभासद प्रत्याशी गजल कमाल जी मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट शांति मेहरा अरविंद पडियार दया किशन पोखरिया एवं भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।







